रविवार, 28 अप्रैल 2024

बिहार शिक्षक एकता मंच की बैठक पटना के केदार भवन में संपन्न।

Patna : बिहार शिक्षक एकता मंच की बैठक उसके संयोजक श्री प्रदीप कुमार पप्पू जी की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के महासचिव डॉ भोला पासवान ने किया। बैठक में दर्जनों शिक्षक नेताओं ने भाग लिया।
सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 
1.सक्षमता परीक्षा 2 माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेश से बचने का एक रास्ता सरकार के द्वारा निकाला गया है।
2.शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2 का शत प्रतिशत बहिष्कार करें।
3. आम सहमति बनी कि पटना उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार सारी सुविधाएं नियोजित शिक्षकों को देनी है। इस लिए लोक सभा चुनाव के समय आनन फानम में सरकार 90 दिन के पहले विशिष्ट शिक्षक बनाकर माननीय न्यायालय के आदेश के कंडिका 60 से भागना चाहती है।
4. शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि सक्षमता परीक्षा बाध्यकारी नहीं है।
5. पटना उच्च न्यायालय पटना के आदेश के 90 दिन पूरा होने का इंतजार किया जाए।
6. आपकी नौकरी और नियोजन इकाई दोनों अक्षुण्ण है।
7. बिहार शिक्षक एकता मंच ने गारंटी दिया कि जो भी शिक्षक सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करेगें उनके हक दिलाने की गारंटी हम लेते हैं।
8. बैठक के बाद सभी प्रमुख शिक्षक नेताओं द्वारा एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया जो बहुत जल्द आप सबों तक पहुंच जाएगा या पहुंच गया होगा।

गुरुवार, 28 मार्च 2024

पाठक के ज़िला शिक्षा पदाधिकारी करने गए निरीक्षण || DEO और हेडमास्टर के बीच हुई जमकर मारपीट || DEO साहेब का फूटा सर || हेडमास्टर को आई गम्भीर चोटें

मुजफ्फरपुर:  कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत अख्तियारपुर परेया पंचायत के करमचंद रामपुर बलड़ा माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निरीक्षण के दौरान डीईओ अजय सिंह और प्राचार्य राकेश कुमार के बीच झड़प हो गयी.

दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

पुलिस ने की मामले की जांच

मारपीट की सूचना पाकर कुढ़नी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मामले की जांच की. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में घायल हुए प्राचार्य बेहतर इलाज के लिए वहां से चले गये थे. वहीं डीईओ भी बेहतर इलाज के लिए रवाना हो गये. मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या बोले प्राचार्य

घायल प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि डीईओ साहब साढ़े तीन बजे तीन सहयोगी के

साथ पहुंचे और कक्षा में पढ़ रहे सभी छात्रों का निरीक्षण किया. इसके बाद वह प्राचार्य कक्ष में आकर बैठ गये और मुझ पर स्कूल में बच्चे की उपस्थिति, तोड़फोड़ समेत अन्य आरोप लगाने लगे. जब मैंने उसे स्कूल के विकास पर होने वाले खर्च के बारे में बताया तो वह भड़क गए और मेज पर रखे स्टांप पैड से मेरी नाक और चेहरे पर वार कर दिया.

मैं मदद के लिए चिल्लाया. इसी बीच उनके साथ अन्य लोग भी आ गये. उन तीनों ने मुझ पर भी हमला कर दिया, वही डीईओ जो मेरे साथ मारपीट कर रहे थे, उन्होंने गुस्से में आकर अपना संतुलन खो दिया और टेबल टॉप के शीशे से टकरा गये, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हो गये. साथ ही उन सभी ने मुझे लोहे के माइक से पीटा, जिससे मुझे काफी गंभीर चोटें आयीं हैं.

सोमवार, 4 मार्च 2024

Breaking_News : ज़िला शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक में हुई हाथापाई | DEO Muz. घायल | HM पर हुआ FIR....

#Breaking_News
ज़िला शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक में हुई हाथा*पाई | DEO Muz. घायल | HM पर FIR..... 

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी प्रखंड में जांच करने पहुंचे मुजफ्फरपुर के DEO और प्रधानाचार्य से हुई हाथापाही

सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश पहुंच कर मामले को शांत कराया। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रधानाचार्य के खिलाफ कुढनी थाना मे लिखित आवेदन दिए हैं।
ज्ञात हो कि ACS के के पाठक के आदेश की तामिला हेतु ज़िला शिक्षा पदाधिकारी जांच करने पहुँचे थे। के के पाठक के अनुसार विद्यालय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलाना है जबकि बिहार के मुख्यमंत्री ने सदन में आदेश दिया कि स्कूल सुबह10 से शाम 4 बजे तक ही चलाना है ऐसे में पदाधिकारी से बात बढ़ी तो मारपीट तक नौबत आ गई।
आगे जांच में क्या आता है देखना दिलचस्प होगा।

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

बिहार सरकार का शिक्षा विभाग 15 लाख बच्चों का नाम काटने का रखा लक्ष्य

बिहार सरकार का शिक्षा विभाग 15 लाख बच्चों का नाम काटने का रखा लक्ष्य।
आखिर शिक्षा विभाग ऐसा क्यों कर रही है। इसे समझने के लिए नीचे वीडियो का लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।
●शिक्षा विभाग बिहार सरकार के नाम काटने के गणित को समझिये🤔 | 
●बिहार सरकार बच्चों की उपस्थिति प्रतिशत (%) बढ़ाने व श्रेय लेने का कर रही खेला❌।
●शिक्षकों को बनाया जा रहा है मोहरा।
●आम जनता को  करना होगा जागरूक
●बताना होगा सरकार और शिक्षा विभाग की क्या है मंशा?
👇वीडियो यहां देखें - 
https://youtu.be/QlIyyCfgQzk?si=l6ByCIHtFDKnATz2

समीक्षा के बाद अपडेशन नही करने के मामले मे कार्रवाई की बारी

पटना..... राज्य मे "ई-शिक्षाकोश" पोर्टल पर स्कूली शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट करने की मियाद पूरी हो चुकी है।

नियोजितों को मिलने वाले लाभ से विशिष्ट शिक्षक क्यों हो गए हैं बेचैन? क्यों मची है खलबली?

आखिर नियोजितों को मिलने वाले लाभ से विशिष्ट शिक्षक क्यों हो गए हैं बेचैन? क्यों मची है खलबली? भूलकर भी ये गलती नहीं करें!? देखिये पूरी जानका...