ACS K K Pathak के जाते ही ढिलाई शुरू || अब नई समय के साथ शिक्षकों को मिलेगा अल्पाहार की छूट्टी ||
बिहार शिक्षा विभाग, शिक्षक, संघ-संगठन, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, BPSC शिक्षक, टोला सेवक, रसोइया इत्यादि से जुड़ी खबर
शुक्रवार, 7 जून 2024
शिक्षा विभाग की बड़ी खबर || पाठक जी के जाते ही शिक्षकों अब मिली थोड़ी राहत || स्कूलों में पदस्थापित/प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को मिलेगा 20 मिनट का अल्पाहार-अवकाश || पत्र हुआ जारी....
शुक्रवार, 24 मई 2024
बिहार में तापमान फिर से 42 डिग्री पार, सरकारी स्कूलों में तेज धूप और उमस से बेहोस हो रहे हैं बच्चे, सैकड़ों छात्र-छात्रा प्रतिदिन हो रहे हैं बीमार, शिक्षा मंत्री ने मॉर्निंग स्कूल का दिया आदेश। आदेश पालन करेंगे के के पाठक?
Patna : बिहार में तापमान फिर से 42℃ पार, सरकारी स्कूलों में तेज धूप और उमस से बेहोस हो रहे हैं छात्र , सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन हो रहे हैं बीमार , शिक्षा मंत्री के आदेश का कब तक पालन करेंगे के के पाठक महोदय
बिहार में अधिकतम पर एक बार फिर तीन दिनों के बाद 40 ℃ के पार चला गया. राजधानी की अधिकतम तापमान में 4.6 और न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, इस कारण पटना का अधिकतम तापमान 39.5℃ और न्यूनतम तापमान 29.02℃
रिकार्ड किया गया.
बिहार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को दिया है ।
वहीं शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा. 9 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा. आज भी छठे चरण के मतदान के दिन कमोबेश गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा.
इससे पहले 20 मई को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद और डेहरी में दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम पर तापमान में बढ़ोतरी हुई जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था.
Pathak ji शिक्षक की चिं'ता न करना है ना सही, लेकिन बच्चों को तो बचा लीजिये!| संजीव समीर की गुहार..!
बिहार में सर्वाधिक तापमान बक्सर में 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जहां एक दिन में ही 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई. इसी प्रकार अरवल में 41.9, भोजपुर में 41.3 डिग्री, गोपालगंज में 41.2 डिग्री, सासाराम में 41.01 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी में 40.5 डिग्री, जीरादेई (सीवान) में 40.4 डिग्री, फारबिसगंज में 40.2 डिग्री, औरंगाबाद में 40.2 डिग्री, मुंगेर में 39.9 डिग्री, गया में 39.9 डिग्री, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में 39.8 डिग्री, नवादा में 39.6 डिग्री, नवादा में 39.6 डिग्री, पटना में 39.5 डिग्री, अररिया में 39 डिग्री, खगड़िया में 39.01 डिग्री, नालंदा में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया.
जिला अधिकतम तापामन
बक्सर 42.5 ℃
अरवल 41.9 ℃
भोजपुर 41.3 ℃
गोपालगंज 41.2 ℃
सासाराम 41.01 ℃
पुपरी (सीतामढ़ी) 40.5 ℃
जीरादेई (सीवान) 40.4 ℃
फारबिसगंज (अररिया) 40.2 ℃
औरंगाबाद 40.2 ℃
मुंगेर 39.9 ℃
हालांकि आने वाले दिनों में फिर बिहार में जल्दी ही राहत मिल सकती है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में रेमाल चक्रवाती तूफान 26 मई को बांग्लादेश और गांगेय पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने वाला है. इसका प्रभाव और प्रत्यक्ष रूप से बिहार पर भी पड़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रेमाल तूफान के प्रभाव से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा के साथ ही उत्तर बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण बिहार में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. इस कारण से कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी.
रविवार, 28 अप्रैल 2024
बिहार शिक्षक एकता मंच की बैठक पटना के केदार भवन में संपन्न।
गुरुवार, 28 मार्च 2024
पाठक के ज़िला शिक्षा पदाधिकारी करने गए निरीक्षण || DEO और हेडमास्टर के बीच हुई जमकर मारपीट || DEO साहेब का फूटा सर || हेडमास्टर को आई गम्भीर चोटें
मुजफ्फरपुर: कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत अख्तियारपुर परेया पंचायत के करमचंद रामपुर बलड़ा माध्यमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निरीक्षण के दौरान डीईओ अजय सिंह और प्राचार्य राकेश कुमार के बीच झड़प हो गयी.
दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.
पुलिस ने की मामले की जांच
मारपीट की सूचना पाकर कुढ़नी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मामले की जांच की. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में घायल हुए प्राचार्य बेहतर इलाज के लिए वहां से चले गये थे. वहीं डीईओ भी बेहतर इलाज के लिए रवाना हो गये. मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
क्या बोले प्राचार्य
घायल प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि डीईओ साहब साढ़े तीन बजे तीन सहयोगी के
साथ पहुंचे और कक्षा में पढ़ रहे सभी छात्रों का निरीक्षण किया. इसके बाद वह प्राचार्य कक्ष में आकर बैठ गये और मुझ पर स्कूल में बच्चे की उपस्थिति, तोड़फोड़ समेत अन्य आरोप लगाने लगे. जब मैंने उसे स्कूल के विकास पर होने वाले खर्च के बारे में बताया तो वह भड़क गए और मेज पर रखे स्टांप पैड से मेरी नाक और चेहरे पर वार कर दिया.मैं मदद के लिए चिल्लाया. इसी बीच उनके साथ अन्य लोग भी आ गये. उन तीनों ने मुझ पर भी हमला कर दिया, वही डीईओ जो मेरे साथ मारपीट कर रहे थे, उन्होंने गुस्से में आकर अपना संतुलन खो दिया और टेबल टॉप के शीशे से टकरा गये, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हो गये. साथ ही उन सभी ने मुझे लोहे के माइक से पीटा, जिससे मुझे काफी गंभीर चोटें आयीं हैं.
सोमवार, 4 मार्च 2024
Breaking_News : ज़िला शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक में हुई हाथापाई | DEO Muz. घायल | HM पर हुआ FIR....
नियोजितों को मिलने वाले लाभ से विशिष्ट शिक्षक क्यों हो गए हैं बेचैन? क्यों मची है खलबली?
आखिर नियोजितों को मिलने वाले लाभ से विशिष्ट शिक्षक क्यों हो गए हैं बेचैन? क्यों मची है खलबली? भूलकर भी ये गलती नहीं करें!? देखिये पूरी जानका...
-
आखिर नियोजितों को मिलने वाले लाभ से विशिष्ट शिक्षक क्यों हो गए हैं बेचैन? क्यों मची है खलबली? भूलकर भी ये गलती नहीं करें!? देखिये पूरी जानका...
-
सिवानः सरकारी आदेशों की अनदेखी, BEO श्रवण कुमार निलंबित । ACS एस0 सिद्धार्थ की जांच में अनियमितता का है मामला। http://shikshatak...
-
शिक्षा विभाग के खिलाफ बोलना पड़ सकता है महंगा | बोले तो अब होगी करवाई! Facebook, YouTube, X... पर लिखा, या वीडियो बनाया तो होगी ...